स्नातक प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन
बागपत, जून 29 -- बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में स्नातक, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का मंगलवार को अंतिम अवसर है। विश्वविद्यालय पहले ही आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर चुका है। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच जाएगी और अभ्यर्थियों को पहली मेरिट सूची जारी होने का इंतजार रहेगा। दरअसल, शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पांच मई से शुरू की थी। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने निर्धारित पोर्टल पर आवेदन किए हैं। अंतिम तिथि बढ़ने के बाद भी जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए मंगलवार आखिरी मौका होगा। यह भी पढ़ें- मेरठ के ध्यानार्थ : सीसीएसयू म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.