स्नातक प्रथम सेमेस्टर में छह तक नामांकन ले सकेंगे छात्र-छात्राएं
दरभंगा, जून 27 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकन 28 जून से छह जुलाई तक लिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज आवंटित करते हुए प्रथम चयन सूची जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय से जारी शेड्यूल के अनुसार नामांकन के लिए चयन सूची 17 जून को ही जारी होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से चयन सूची 25 जून को जारी की जा सकी है। यह चयन सूची छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन में भरे गये कॉलेज वरीयता, इंटरमीडिएट के अंक के आधार पर तैयार मेधा अंक एवं राज्य सरकार के आरक्षण नियमावली के अनुसार तैयार किया गया है। प्रथम सूची से छह जुलाई को नामांकन संपन्न होने के बाद सात जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.