स्नातक प्रथम सेमेस्टर में ऑन-स्पॉट नामांकन शुरू, 16 सितंबर तक मिलेगा मौका
बेगुसराय, सितम्बर 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य (प्रतिष्ठा), सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए सोमवार से ऑन-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ऑन-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के प्रधानाचारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किया है। ऑन-स्पॉट मेधा सूची के आधार पर चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 16 सितंबर तक लिया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, पूर्व में आवेदन कर चुके लेकिन नामांकन से वंचित अभ्यर्थियों तथा 7 से 9 सितंबर तक नए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑन-स्पॉट मेधा सूची तैयार की गई है। अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में चुने गए महाविद्यालयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.