अररिया, जुलाई 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पूर्णियां विश्वविद्यालय के अन्तर्गत विभिन्न डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर शैक्षणिक सत्र 2026-30 में तृतीय मेरिट लिस्ट के आधार पर रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। केएन डिग्री कॉलेज बखरी के प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि दिनांक 11 जुलाई तक स्नातक प्रथम सेमेस्टर के रिक्त सीटों पर नामांकन होगा। तीसरी मेरिट लिस्ट में चुने गए सभी विद्यार्थी अपने अलॉट किए गए कॉलेजों में सभी ऑरिजनल सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट्स के साथ अपना नामांकन सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- स्नातक सेमेस्टर वन में थर्ड लिस्ट की नामांकन आज तक यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज और कल होगा स्नातक के रिक्त बचे सीटों पर नामांकन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...