पूर्णिया, अप्रैल 2 -- हरदा, एक संवाददाता।परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई।केन्द्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 321 परीक्षार्थियों में से 315 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र पर कदाचार रोकने के लिए सख्त व्यवस्था की गई थी। परीक्षा संचालन में वीक्षकों के रूप में प्रो. मिलन कुमारी, प्रो. हेमलता कुमारी, प्रो. अखिलेश कुमार, प्रो. गुड्डी कुमारी, प्रो. खुशबू कुमारी, प्रो. संतोष कुमार, चंदन कुमार एवं मनोज कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने...