पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के कुलपति प्रोफेसर विवेकानन्द सिंह ने बुधवार को सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में कुलपति ने जीएलएम कालेज और एजेएम कालेज बनमनखी का दौरा कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा केंद्र पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालित होती पाई गई जिस पर कुलपति ने संतोष व्यक्त किया। कुलपति ने निरीक्षण के दौरान केंद्राधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने विशेष रूप से सीटिंग प्लान के सुव्यवस्थित अनुपालन पर जोर देते हुए परीक्षा को निष्पक्ष कराने को लेकर निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...