मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 की प्रैक्टिल परीक्षा 26 फरवरी से 9 मार्च तक होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की। संगीत को छोड़कर सभी विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा छात्रों को उनके अपने कॉलेज में ही देनी होगी। परीक्षा नियंत्रक ने प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे प्रैक्टिकल के लिए बाह्य परीक्षक की तैनाती कर लें। प्रैक्टिकल के अंक 11 फरवरी तक विवि भेज देने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक ने इंटरनल परीक्षा कराने का भी निर्देश दिया है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की इंटरनल परीक्षा 26 से 28 फरवरी तक होगी। परीक्षा नियंत्रक ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वह 28 फरवरी तक इंटरनल के अंक यूएमआईएस पोर्टल पर अपलोड कर दें...