दरभंगा, मार्च 30 -- दरभंगा। लनामिवि में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) के मेजर, माइनर एवं मल्टी डिसिप्लिनरी विषयों की प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षा चार अप्रैल से शुरू होने वाली है। परीक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन कॉलेज स्तर पर ही (गृह केंद्र) किया जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार मेजर विषयों की परीक्षा चार से सात अप्रैल तक आयोजित होगी। माइनर विषयों की परीक्षा आठ से 11 अप्रैल तक तथा मल्टी डिसिप्लिनरी विषयों की परीक्षा 12 एवं 13 अप्रैल को आयोजित होगी। जिन कॉलेजों में प्रायोगिक विषयों में परीक्षार्थियों की संख्या 20 से कम है, वैसे विषयों में प्रायोगिक परीक्षा के लिए जिलावार परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। दरभंगा में ऐसे सभी विषयों की परीक्षा एमएलएसएम कॉलेज केंद्र पर, जबकि मधुबनी में आरके कॉलेज केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.