दरभंगा, मार्च 11 -- दरभंगा। लनामिवि में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की परीक्षा बुधवार से विवि क्षेत्रांतर्गत चार जिलों में कुल 56 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। दरभंगा एवं समस्तीपुर में 17-17, मधुबनी में 14 तथा बेगूसराय में आठ केंद्रों पर परीक्षा ली जा रही है। 13 मार्च तक मेजर विषयों की परीक्षा ली जाएगी। माइनर विषयों की परीक्षा 14 एवं 16 मार्च को होगी। मल्टी डिसिप्लिनरी विषयों की 17-18 मार्च, स्किल इनहांसमेंट कोर्स की 19 व 24 मार्च, वैल्यू एडेड कोर्स की 25 व 28 मार्च तथा एबिलिटी इनहांसमेंट कोर्स की परीक्षा 30 मार्च एवं एक अप्रैल को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...