पूर्णिया, अप्रैल 21 -- ​पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने सोमवार को पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का सघन निरीक्षण किया। ​इस अवसर पर पूर्णिया कॉलेज की प्रधानाचार्या सह मूल्यांकन निदेशक डॉ. सावित्री सिंह भी उपस्थित रहीं। कुलपति ने मूल्यांकन केंद्र के प्रत्येक कमरे में जाकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा और संतोष व्यक्त किया। ​उन्होंने मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों से बातचीत की और उनके अनुभवों व चुनौतियों को सुना। कुलपति ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि मूल्यांकन कार्य पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और निष्ठा के साथ किया जाए। उन्होंने समय की महत्ता पर जोर देते हुए शिक्षकों से सम...