पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया कॉलेज में सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 सत्र 2025-29 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने परीक्षकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया है। जारी दिशा निर्देश में उल्लेख किया गया है कि उत्तरपुस्तिकाओं में अंक सावधानी पूर्वक अंकित किया जाय। अंक पत्र लिफाफे के ऊपर पूर्ण हस्ताक्षर और केन्द्र कोड निश्चित रूप से लिखें। पार्ट बी एवं पार्ट सी तैयार कर लिफाफे में निश्चित रूप से जमा किया जाए। अंक पत्र लिफाफे के ऊपर सभी विवरणी को निश्चित रूप से भरा जाए। यह भी पढ़ें- जेपी विवि: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कड़ाई से ली जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.