हाजीपुर, मई 6 -- महुआ, एक संवाददाता। आगामी 08 मई से शुरू होकर 20 मई तक चलने वाली स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को एडमिट कार्ड लेने के लिए कॉलेज में परीक्षार्थियों का आना-जाना जारी रहा। महुआ के सिंघाड़ा स्थित निरसू नारायण कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो शिव शरण सिंह ने बताया कि कॉलेज में पांचवें सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा चल रही है। वहीं थर्ड सेमेस्टर की लिखित परीक्षा 8 मई से शुरू होगी। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त कालेज में पातेपुर नीरपुर के जय मूरत राय डिग्री कॉलेज, पानापुर मकनपुर के रामशरण राय कॉलेज और सरस्वती बलराम सिंह कॉलेज के परीक्षार्थियों के लिए एवं केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा रही है। परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत नहीं हो। इसके लिए मुख्य द्वार पर ह...