मुंगेर, मार्च 7 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय की ओर से 25 फरवरी से विद्यार्थियों से परीक्षा फॉर्म भरवाया जा रहा है। बैकलॉग विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 25 फरवरी से 5 मार्च तक का समय दिया गया था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके बाद विश्वविद्यालय ने 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 6 और 7 मार्च को फॉर्म भरने का अवसर दिया है। ऐसे में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जाएगी। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 73 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है। इनमें कला संकाय के 58, विज्ञान संकाय के 14 तथा वाणिज्य संकाय के मात्र एक विद्यार्थी शामि...