मुंगेर, मई 16 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक के विभिन्न सत्रों एवं सेमेस्टरों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 एवं पार्ट-2 सहित बैकलॉग विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 20 मई से भरा जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि उक्त विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के 20 से 25 मई तक परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर दिया गया है। वहीं 26 और 27 मई को 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा। बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों को 500 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा, जबकि विलंब शुल्क के साथ 600 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा फॉर्म भरने से पहले विद्यार...