मुंगेर, अक्टूबर 2 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय स्नातक पार्ट- 1 और 2 बैकलॉग सत्र 2025-25 का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटा है। विश्वविद्यालय ने दोनों सत्रों के रिजल्ट का टेबुलेशन कार्य पूरा कर लिया है। अब शेष प्रक्रियाएं पूरी कर इसी सप्ताह रिजल्ट जारी किया जाएगा। गौरतलब हो कि, विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट- 1 और 2 बैकलॉग की लिखित परीक्षा 17 जुलाई से 1 अगस्त तक 27 केंद्रों पर आयोजित की थी। वहीं, 16 से 22 सितंबर तक प्रायोगिक विषयों की परीक्षा ली गई थी। इसके बाद अब रिजल्ट प्रकाशन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उक्त बैकलॉग परीक्षा में करीब 700 विद्यार्थी शामिल हुए थे। वर्ष 2023 से स्नातक का शैक्षणिक सत्र सीबीसीएस के तहत चार वर्षीय कर दिया गया है। ऐसे में पुराने बैकलॉग सत्र के विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है।...