सीतामढ़ी, मई 1 -- सीतामढ़ी। जिले के चार केन्द्रों पर पांचवे दिन गुरुवार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की स्नातक पांचवे सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई। एसआरके गोयनका कॉलेज केन्द्र पर द्वितीय पाली की परीक्षा में कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया। प्रथम पाली में गु्रप ई के तहत निर्धारित माइनर विषय गणित, दर्शनशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र आदि विषयों की परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली में ग्रुप एफ के तहत निर्धारित भौतिकी, संगीत, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान आदि विषयों की परीक्षा संचालित हुई। एसआरके गोयनका कॉलेज केन्द्र के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बबीता कुमारी ने बताया कि दोनों की पाली की परीक्षा में कुल निर्धारित 1930 में 1904 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 26 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह भी पढ़ें...