जमुई, जून 26 -- चंद्रमंडीह। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर-थर्ड सत्र 2024-28 एवं सेमेस्टर-पांच सत्र 2023-27 की परीक्षा पांचवें दिन गुरुवार को भी चकाई के फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में जारी रहा। परीक्षा केंद्र पर डीएसएम कॉलेज, झाझा एवं डॉ. अरविंद कुमार कॉलेज, बिशनपुर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जा रही है। यह भी पढ़ें- स्नातक परीक्षा के पांचवे दिन,19 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितपरीक्षा की प्रक्रिया महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक डॉ. रविशंकर यादव ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली में सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा ली गई। जिसमें इंग्लिश, हिंदी ,फिलासफी, बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ ,जूलॉजी, बैकलॉग और ज्योग्राफी विषयों के...