बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- स्नातक परीक्षा का शुल्क बढ़ाने पर छात्रों ने आरडी कॉलेज में जड़ा ताला एबीवीपी के सदस्यों ने कहा, पहले 6 सौ था शुल्क, अब लिया जा रहा है 11 सौ रुपया कॉलेज के प्राचार्य ने कहा, बढ़ा हुआ शुल्क कर दिया गया है वापस फोटो 15 शेखपुरा 02 - शहर के आरडी कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर नारेबाजी करते एबीवीपी से जुड़े छात्र। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक परीक्षा का शुल्क बढ़ाने पर भड़के अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने सोमवार को शहर के आरडी कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया। इतना ही नहीं कॉलेज प्रशासन के विरोध में छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एबीवीपी के विभाग संयोजक आकाश कश्यप ने बताया कि स्नातक के सत्र 2025 - 2029 के लिए जहां मुंगेर विश्वविद्...