स्नातक परीक्षा आज से, एमजेके के 32 छात्रों का नहीं आया एडमिट कार्ड
बगहा, अप्रैल 23 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय स्नातक के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा आज से जिले में शुरू हो जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। लेकिन एमजेके कॉलेज के 32 छात्र छात्राओं का एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय ने जारी नहीं किया। यह छात्र-छात्राएं अपना रुपया जमा करने के बावजूद भी फॉर्म नहीं भर सके। महाविद्यालय प्रशासन ने इन छात्रों से फॉर्म भरने के लिए एक हजार रुपया जमा कर लिया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन फॉर्म भरवाने से इनकार कर गया। इसके बाद से छात्र-छात्राएं अब अपना पैसा लौटाने और 6 महीना बर्बाद हो जाने पर महाविद्यालय प्रशासन को कोस रहे हैं। उनका कहना है कि महाविद्यालय प्रशासन ने अंधेरे में रखकर उनसे 1000 रुपया ले लिया। छात्रों में विकास कुमार, मोहम्मद साकिब, आदित्य राज, अरुण कुमार, विकास गुप्ता आदि का कहना है की कॉलेज के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.