गोपालगंज, जुलाई 29 -- गोपालगंज। चल रही स्नातक परीक्षा के दूसरे दिन कदाचार के आरोप में एक छात्र निष्कासित कर दिया गया। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सत्र 2024-28 की स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को मेजर कोर्स-4 की परीक्षा जिले के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Siwan News यूजी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा : पहले ही दिन 9 परीक्षार्थी निष्कासितपरीक्षा की व्यवस्था परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पूरे दिन किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल, हंगामा या अन्य अनियमितता की कोई शिकायत नहीं मिली। शहर के कमला राय कॉलेज और महेंद्र महिला कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 3791 परीक्षार्थियों में 3703 ने परीक्षा दी, जबकि 88 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कमला राय कॉल...