बिजनौर, मार्च 9 -- धामपुर। वित्तविहीन स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से स्वागत समारोह विश्व भारती पब्लिक स्कूल क्षत्रिय नगर में रविवार को समिति के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ। स्नातक खंड विधान परिषद सदस्य में समिति के जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार को भावी प्रत्याशी बनाया गया। जिला अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह ने बताया कि हमारा जिला सबसे बड़ा है, उसके बावजूद भी जीतने के बाद प्रत्याशी हमारे जिले के लिए कोई काम नहीं करते इसलिए हमारा संगठन अपना प्रत्याशी खड़ा कर रहा है ताकि संगठन के काम आ सके। समिति जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार भावी प्रत्याशी ने कहा कि हमारे संगठन को किसी प्रकार कोई सुविधा नहीं मिलती सरकार में अपनी पकड़ बनाने के लिए और अपने समिति के काम कराने के लिए मुझे प्रत्याशी बनाया गया है। समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने भावी...