स्नातक-परास्नातक अंतिम वर्ष की विशेष बैक परीक्षा 19 अगस्त से
बरेली, अगस्त 18 -- बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की विशेष बैक पेपर परीक्षा 19 अगस्त से शुरू होगी। परीक्षा तीन सितंबर तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों और विषयों के करीब 24,621 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 53 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8 से 10 बजे और दूसरी पाली सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा। प्रवेश-पत्र के साथ वैध पहचान-पत्र लाना अनिवार्य है।विश्वविद्यालय प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.