बहराइच, अप्रैल 9 -- बाबागंज, संवाददाता। आगामी शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद खंड के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कमलेश यादव ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को ब्लॉक नवाबगंज के इंटर कॉलेजों का दौरा किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ रमेश मिश्रा, प्रधानाचार्य महेंद्र यादव, प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव तथा सौरभ वर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर कमलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को विस्तार से बताया। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए कहा कि समाजवादी सरकार हमेशा से ऐसे शिक्षकों की हमदर्द रही है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। श्री राम प्यारे इंटर कॉलेज बाबागंज तथा हाजी मोहम्मद यूसुफ इंटर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से संवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.