बहराइच, सितम्बर 29 -- सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी होने के दृष्टिगत जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (दृष्टि) की बैठक निरस्त कर दी गई है।विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी/अध्यक्ष दृष्टि की अध्यक्षता में 01 अक्टूबर को सुबह 11 बजे विकास भवन सभागार में प्रस्तावित बैठक अग्रिम आदेशों तक निरस्त की जाती है। आगामी बैठक का कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...