भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए विवि स्तर से अब तक यह तय नहीं हुआ है कि नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन। इसके लिए डीएसडब्लयू डॉ. अर्चना साह ने वरीय अधिकारी को पत्र दिया है, ताकि नामांकन समिति की बैठक बुलाई जा सके। इसके लिए नामांकन समिति का पुनर्गठन भी हो सकता है। हर सत्र में नामांकन समिति के पुनर्गठन के बाद बैठक होती है। इसमें सभी संकाय के डीन, स्थानीय कॉलेजों के प्राचार्य के अलावा आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया जाता है। टीएमबीयू में करीब 80 हजार से ज्यादा सीटों पर नामांकन होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.