स्नातक नामांकन के लिए पोर्टल खोलने का आदेश
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए पोर्टल खोलने का आदेश कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने दे दिया है। एक से दो दिन में पोर्टल खुल जायेगा। शुरुआत में विवि पोर्टल पर 144 कॉलेज रहेंगे। इस बार दाखिला अधिक होने की उम्मीद है। पिछले साल जिन कॉलेजों को सरकार से मान्यता मिली थी, वे कॉलेज भी इस बार पोर्टल पर चढ़ेंगे। सूत्रों ने बताया कि लगभग एक दर्जन कालेजों की मान्यता सरकार से आ गयी है। सीनेट से 30 नये कॉलेजों की संबद्धता का प्रस्ताव पास किया गया है। सरकार से संबद्धता आने के बाद उन्हें पोर्टल पर जोड़ा जायेगा। स्नातक में आवेदन करने वाले छात्र एक जिले के सभी कॉलेज में आवेदन कर सकेंगे। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। बीआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.