हाजीपुर, जुलाई 15 -- बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार का विकल्प खोल दिया है। इस संबंध में विश्विद्यालय छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आलोक प्रताप सिंह ने पत्र जारी कर बताया कि जिन छात्रों के फॉर्म में त्रुटि रह गई है या जो विकल्प बदलना चाहते हैं, वे 15 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक पोर्टल पर लॉगिन कर व्यक्तिगत या शैक्षणिक विवरण में सुधार कर सकते हैं। सुधार प्रक्रिया के तहत सभी आवेदकों के लिए अपने फॉर्म में कम से कम एक कॉलेज का चयन करना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि 19 जुलाई को सुधार की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए चतुर्थ मेधा सूची प्रकाशित की जा...