भागलपुर, मई 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू ने स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में ऑनलाइन नामांकन आवेदन की तिथि विस्तारित कर दी गई है। अब विद्यार्थी 25 मई तक नामांकन आवेदन कर सकते हैं। कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के आदेश पर डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। पहले यह तिथि मंगलवार को खत्म हो गई गई थी, लेकिन इसे विस्तार दे दिया गया है। विवि के मुताबिक अब तक 30 हजार विद्यार्थियों ने ही नामांकन आवेदन किया है। आवेदन की तिथि कुछ छात्र संगठनों ने बढ़ाने की मांग की थी। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि अब नई तिथि के अनुसार ही मेधा सूची आदि का शेड्यूल जारी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- समर्थ पोर्टल पर मुंविवि बना राज्य में पहला यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 22 तक एमबीए सेमेस्टर थर्ड में नामांकन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...