स्नातक द्वितीय सेमेस्टर 2026 की परीक्षा हुई संपन्न
मोतिहारी, सितम्बर 3 -- मोतिहारी,निप्र। स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार को संपन्न हो गयी। अंतिम दिन गुरुवार को एमजेसी सी व डी ग्रुप के छात्र-छात्राओं की इन्वायरमेंटल साइंस की परीक्षा हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रथम पाली पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक व द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक संचालित हुई। परीक्षार्थियों ने कहा बेहतर गया पेपर:परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर उत्साह दिख रहा था। अधिकतर का कहना था कि पेपर अच्छा गया है। इक्का-दुक्का परीक्षार्थियों ने ही पेपर को थोड़ा मुश्किल बताया। परीक्षार्थी अमित कुमार, मनोज सिंह, सुजय आदि ने बताया कि इन्वायरमेंटल साइंस की परीक्षा अच्छी गयी है। यह भी पढ़ें- Motihari News: पर्यावरण विज्ञान के आसान सवाल देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.