मोतिहारी, अगस्त 18 -- मोतिहारी, निप्र। जिले के ग्यारह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर टू 2026 की सैद्धांतिक परीक्षा के तहत मंगलवार से एमडीसी विषयों की परीक्षा शुरू हो गयी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक व द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक संचालित हो रही है। प्रथम पाली में ग्रुप आई के हिंदी, इनॉरगेनिक केमेस्ट्री एटॉमिक स्ट्रक्चर एंड केमिकल बांडिंग, फंडामेंटलस ऑफ ऑर्गेनिक केमेस्ट्री, बॉयोमोलेक्यूल्स एंड सेल बॉयोलाजी आदि विषयों की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में ग्रुप जे के अंग्रेजी, अर्थशास्त्र ,भूगोल, गृहविज्ञान आदि की परीक्षा आयोजित की गयी। एमसीडी विषयों के प्रथम पाली की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर उत्साह दिख रहा था। प्रथम पाली में ग्रुप आई के हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ...