अररिया, सितम्बर 30 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि।पूर्णियां विश्वविद्यालय पूर्णियां स्नातक द्वितीय सेमेस्टर जून 2026 शैक्षणिक सत्र 2025 - 29 की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। केएन डिग्री कॉलेज बखरी के प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 1 से 8 अक्टूबर तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। वहीं दिनांक 3 अक्टूबर को प्रथम और द्वितीय पाली में होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी हैं। अब तीन अक्टूबर को होने वाली परीक्षा नौ अक्टूबर को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पूर्व निर्धारित समयानुसार होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...