स्नातक द्वितीय-चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा इसी माह, पीएचडी नामांकन जल्द
रांची, सितम्बर 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) अपने अकादमिक सत्र को नियमित करने की दिशा में तेजी से काम करेगा। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बुधवार को सभी डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि अक्तूबर के अंत तक स्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं हर हाल में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के अकादमिक हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय जल्द ही पीएचडी नामांकन प्रक्रिया भी शुरू करेगा। इसके लिए जल्द अकादमिक काउंसिल की बैठक आयोजित की जाएगी। स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और अक्तूबर अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।कुलपति ने कहा कि 2027 के नए अकादमिक सत्र से नए और रोजगारपरक व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.