स्नातक द्वितीय खंड की 23 से परीक्षा
दरभंगा, सितम्बर 30 -- दरभंगा। लनामिवि में शैक्षणिक सत्र 2021-24 एवं 2022-25 के स्नातक द्वितीय खंड (ओल्ड कोर्स) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 23 अक्टूबर से संभावित है। जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा फार्म ऑनलाइन माध्यम से सामान्य शुल्क के साथ 12 अक्टूबर तक जमा किए जाएंगे। सामान्य विलंब शुल्क के साथ 13 से 16 अक्टूबर तक परीक्षा फार्म जमा होगा। छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म में किसी प्रकार के ऑनलाइन सुधार का मौका 17 एवं 18 अक्टूबर को दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा करने के बाद उसकी प्रिंटेड प्रतिलिपि अपने-अपने कॉलेज में जमा करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.