पूर्णिया, अप्रैल 27 -- हरदा, एक संवाददाता। परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा में स्नातक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित की गई। केन्द्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. हेमलता कुमारी ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 404 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 399 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा कदाचार रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी। परीक्षा कार्य में वीक्षक के रूप में प्रो. मिलन कुमारी, प्रो. अखिलेश कुमार, प्रो. गुड्डी कुमारी, प्रो. खुशबू कुमारी, प्रो. संतोष कुमार, चंदन कुमार एवं मनोज कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.