पूर्णिया, अप्रैल 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड पर प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर होना अनिवार्य नहीं है। परीक्षार्थी केवल अपना प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र लेकर सीधे परीक्षा केंद्र में प्रवेश पा सकते हैं। इसके मद्देनजर पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने सभी केंद्राधीक्षकों को पत्र जारी कर दिया है। जारी पत्र में विश्वविद्यालय के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अब परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर के लिए इधर-उधर दौड़ाया नहीं जाएगा। विदित हो कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर छात्रों से कहा गया कि बिना हस्ताक्षर के उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठने नहीं दिया जाएगा। इससे कई छात्र घबराकर अपने कॉलेजों...