बेगुसराय, अप्रैल 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक तृतीय सेमेस्टर ( सत्र 2024-28) का कार्यक्रम जारी कर दिया गश्स है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं 22 अप्रैल से शुरू होकर 11 मई 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित होंगी। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। बेगूसराय जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इनमें जीडी कॉलेज, एसबीएसएस कॉलेज, आरबीएस कॉलेज तेयाय, आरसीएसएस कॉलेज बीहट, एपीएसएम कॉलेज बरौनी, आरसीएस कॉलेज मंझौल, एसकेएम कॉलेज बेगूसराय व एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर बेगूसराय शामिल है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : 24 अप्रैल से शुरू होगी यूजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा वि...