मधेपुरा, मार्च 20 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। बीएनएमयू द्वारा मुरलीगंज केपी कॉलेज में आयोजित सत्र 2024-28 के स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हो गया। मालूम हो कि स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा पिछले 27 फरवरी को प्रारंभ हुई थी। परीक्षा नियंत्रक डॉ शिवा शर्मा ने बताया कि इस केंद्र पर विभिन्न कॉलेजों के परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। मंगलवार को प्रथम पाली में कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ स्किल एनहंसमेंट कोर्स (ग्रुप सी) की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें कुल 152 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 4 अनुपस्थित थे। द्वितीय पाली में कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ स्किल एनहंसमेंट कोर्स (ग्रुप डी) की परीक्षा हुई, जिसमें 55 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने कदाचार-मुक्त परीक्षा आयोजन के लिए सभी संबंधित पदाधिक...