बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। जारी निर्देशों के अनुसार वे परीक्षार्थी जो प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के एमजेसी, एमआईसी, एमडीसी, एईसी, एसईसी व वीएसी पाठ्यक्रमों में कुल 34 क्रेडिट में से कम से कम 28 क्रेडिट प्राप्त कर चुके हैं। साथ ही तृतीय सेमेस्टर के सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सीबीसीएस कोर्स के तहत परीक्षा फॉर्म भरने के लिए परीक्षार्थियों का एबीसी आईडी बनाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जारी कार्यक्रम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.