दरभंगा, मई 23 -- दरभंगा। एलएनएमयू में स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा छह जून से शुरू होगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम एवं केंद्रों की सूची विश्वविद्यालय ने शनिवार को जारी कर दी है। 16 जून तक यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए विवि क्षेत्रांतर्गत चार जिलों में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी जिलों में दो-दो केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- पांचवें सेमेस्टर की 27 की परीक्षा स्थगित यह भी पढ़ें- पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा एक जून से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...