दरभंगा, जून 17 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय खंड (पूर्ववर्ती) की प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा का आयोजन 19 से 22 जून तक किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित अधिसूचना विश्वविद्यालय ने बुधवार को जारी कर दी है। परीक्षा के लिए जिलावार कुल छह केंद्र बनाए गए हैं। दरभंगा व मधुबनी में एक-एक, जबकि समस्तीपुर एवं बेगूसराय में दो-दो केंद्रों पर प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी। दरभंगा में सभी विषयों की प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा एमएलएसएम कॉलेज केंद्र पर होगी, जबकि मधुबनी में आरके कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। समस्तीपुर में सभी विज्ञान विषय, एआईएच एवं भूगोल की परीक्षा आरएनएआर कॉलेज में, जबकि गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, संगीत एवं नाट्य की परीक्षा वीमेंस कॉलेज केंद्र पर होगी। यह भी पढ़ें- स्नातक तृतीय खंड का प्रैक्टिक...