मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक तीसरे सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा 8 मई से होगी। परीक्षा विभाग ने बुधवार को परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। यह भी पढ़ें- स्नातक पांचवें सेमेस्टर का प्रैक्टिकल छह सेपरीक्षा की जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि परीक्षा में सभी विषयों को अलग अलग समूहों में बांटा गया है। परीक्षा 20 मई तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक चलेगी। 8 से 11 मई तक मेजर विषयों की परीक्षा होगी। मेजर विषयों को चार समूहों में बांटा गया है। माइनर विषयों की परीक्षा 12 और 13 मई को होगी। माइनर विषयों को भी चार समूहों में बांटा गया है। एमडीसी विषयों की परीक्षा 14 और 15 मई को होगी। एमडीसी को भी चार समूहों में बांटा...