कानपुर, मार्च 9 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में इस साल से फाइनेंशियल लिट्रेसी का वोकेशनल कोर्स अनिवार्य रूप से लागू कर दिया है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के चौथे सेमेस्टर के छात्रों के लिए यह कोर्स इस सत्र से लागू किया जाएगा। इस कोर्स का शुल्क 500 रुपये सेमेस्टर फीस के साथ ही जमा करना है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च है। इससे पहले तक द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए वोकेशनल कोर्स में साइबर सिक्योरिटी को अनिवार्य रूप से लागू किया है। सीएसजेएमयू में नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद कई परिवर्तन हुए हैं। कुछ पेपर को कम किया गया तो कुछ अलग-अलग मेजर माइनर कोर्स के कांबिनेशन बनाए गए। विवि ने पिछले साल से साइबर सिक्योरिटी के कोर्स को महाविद्यालयों के छात्रों के दूसरे सेमेस्ट...