मुजफ्फरपुर, जून 22 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के साहू रोड मूर्ती गली में स्नातक की छात्रा आरती कुमारी (19) के खुदकुशी करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज कराया गया। मामले को लेकर आरती की मां रीना देवी ने थाने में आवेदन दिया था। इसमें उसने आरती के सौतेले भाई और बहन समेत पांच लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।थाने को दिए आवेदन में रीना ने बताया कि 20 जून को शाम 6 बजे आरती बाजार से सामान लेकर बीबी जान लेन माई स्थान के रास्ते अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपित सौतेली बहन नीलम देवी, किरण देवी और सौतेले भाई रंजीत महतो समेत पांचों आरोपित ने मिलकर आरती के साथ मारपीट की। ​पीड़िता ने इसकी शिकायत तुरंत नगर थाने की पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। परिवार का आरोप है कि इस...