स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा 10 से होगी शुरू
दरभंगा, सितम्बर 4 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के छठे सेमेस्टर (सत्र 2023-27) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 10 सितंबर से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम एवं परीक्षा केंद्रों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार छठे सेमेस्टर की परीक्षा 10 सितंबर से शुरू होकर 22 सितंबर को संपन्न होगी। 10 से 16 सितंबर तक मेजर विषयों की परीक्षा होगी, जबकि 18 से 22 सितंबर तक माइनर विषयों की परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली का आयोजन सुबह 10 से अपराह्न एक बजे तक तथा द्वितीय पाली का आयोजन अपराह्न दो से पांच बजे तक किया जाएगा। मेजर और माइनर विषयों का अगल-अलग ग्रुप बनाया गया है। परीक्षा ग्रुप के आधार पर ही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.