जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-2026 के स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा 2025 के लिए 22 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इन केंद्रों पर विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक ने केंद्रों के साथ-साथ केंद्राधीक्षकों की जिम्मेदारी भी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को सौंपी है। एबीएम कॉलेज जमशेदपुर के छात्रों का केंद्र एलबीएसएम कॉलेज में बनाया गया है। करीम सिटी कॉलेज के कला, विज्ञान और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों की परीक्षा 'द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन' में होगी। को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर का केंद्र वर्कर्स कॉलेज में रखा गया है। टाटा कॉलेज चाईबासा का केंद्र महिला कॉलेज चाईबासा में बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए घाटशिला कॉलेज, बहरागोड़ा कॉलेज और मनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.