मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक चौथे सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा पांच अक्टूबर से होगी। सोमवार को परीक्षा विभाग ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। परीक्षा के लिए सभी विषयों को चार समूहों में बांटा गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगी। परीक्षा में लगभग एक लाख छात्र शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एमजेसी सात के संगीत विषय के पेपर में सिर्फ प्रैक्टिकल की परीक्षा होगी और माइनर में भी पेपर सात के संगीत विषय में सिर्फ प्रैक्टिकल की परीक्षा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...