बांदा, सितम्बर 30 -- बांदा। बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति संयोजक रमेशचंद्र दुबे ने कहा कि स्नातक निर्वाचन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसी समय पितृ पक्ष व अन्य कई त्योहार भी हैं। इससे मतदान प्रभावित हो सकता है। कचहरी परिसर स्थित कार्यालय में बुधवार को उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव की तिथि में चुनाव आयोग से संशोधन की मांग की गई है। बताया कि वह तीन अक्टूबर को झांसी में अपना नामांकन कराएंगे। वह चुनाव में संकल्प पत्र के साथ उतरेंगे। इसमें अधिवकता, शिक्षक, छात्राओं, किसानों की समस्या का हल आदि शामिल हैं। इस मौके पर संरक्षक लल्लू पटेल एडवोकेट, ललित विश्वर्मा, केजी धुरिया, अवधेश गुप्ता भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान, ट्रेनिंग प्रभारी बने सीडीओ यह भी पढ़ें- आदर्श आचार संहिता का कड़ा...