पूर्णिया, जुलाई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा दो दिनों के अंदर स्नातक के रिक्त बचे सीटों पर नामांकन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। इसके निमित्त उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर समर्थ पोर्टल के द्वारा तीसरी मेरिट लिस्ट तैयार किया जा रहा है। तीसरी मेरिट लिस्ट के माध्यम से विभिन्न वर्गो के आरक्षित सीटों पर शतप्रतिशत नामांकन के लिए सीटों का समायोजन किया जा रहा है। प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि 22 जून तक पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधिनस्थ कॉलेजों में कुल 31595 अभ्यार्थियों में 25687 अभ्यार्थी का एडमिशन स्नातक में हो चुका है। जबकि दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल 3970 अभ्यार्थियों में करीब 1700 अभ्यार्थियों का एडमिशन हो चुका है। जबकि शेष बचे सीटों पर एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट का इ...