सीतामढ़ी, मई 5 -- सीतामढ़ी। जिले के चार केन्द्रों पर आछवें दिन सोमवार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की स्नातक पांचवे सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई। प्रथम पाली में ग्रुप ई के तहत निर्धारित माइनर विषयों व द्वितीय पाली में ग्रुप एफ के तहत निर्धारित विषयों की परीक्षा संचालित हुई। सोमवार को सभी चार केन्द्रों पर परीक्षा में कुल 4687 में से 4631 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 56 ने परीक्षा छोड़ दी। एसआरके गोयनका कॉलेज केन्द्र के केन्द्राधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश राय व परीक्षा नियंत्रक डॉ. बबीता कुमारी ने बताया कि दोनों पाली की परीक्षा में कुल 2023 में से 1985 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 38 ने परीक्षा छोड़ दी। उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के केन्द्राधीक्षक प्रो. नूतन रमण ने बताया कि केन्द्रों पर दोनों पाली में क...