स्नातक के एक विषय में सिर्फ 60 सीटों पर प्रवेश देंगे महाविद्यालय
प्रयागराज, जुलाई 24 -- प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में अब स्नातक स्तर पर किसी एक विषय में अधिकतम 60 सीटों पर ही प्रवेश दिया जा सकेगा। विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों के संबंध में अहम निर्णय लेते हुए प्रवेश की सीटों की नई व्यवस्था लागू कर दी है। यह नियम नए शैक्षिक सत्र से विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी नए और पुराने महाविद्यालयों पर लागू होगा। अब तक महाविद्यालयों में पाठ्यक्रमों की मान्यता के समय ही सीटों की संख्या निर्धारित की जाती थी। इसके आधार पर कॉलेजों को संबंधित विषय में प्रवेश देने की अनुमति मिलती थी। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक विषय में एक सेक्शन के लिए अधिकतम 60 सीटें निर्धारित की गई है। राज्य विश्वविद्यालय से जुड़े मंडल के करीब 730 महाविद्यालयों में स्नातक स्तर के विभिन्न प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.